RPSC Pre Syllabus 2026

RPSC Pre Syllabus 2026 : परीक्षा पैटर्न और सब्जेक्ट वाइज़ विस्तृत पाठ्यक्रम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने 9  जनवरी 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है जिसके आधार पर ,  यह Post  RAS Pre Syllabus 2026 अंकन प्रणाली , प्रश्न पत्र के प्रारूप और सभी खंडों के विस्तृत विवरण को स्पष्ट करके स्टूडेंट्स के लिए यै पोस्ट बनाई गई है Exam की तयारी शुरू  करने से पहले RAS Exam Syllabus 2026 & RAS Exam Pattern  को समझना बहुत जरुरी है 

RPSC RAS Exam 2026 : Exam OverView 

विवरण आधिकारिक प्रावधान
परीक्षा का नाम
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा
परीक्षा नियामक संस्था
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर
प्रश्नों की संख्या
150 (वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय)
कुल अधिकतम अंक
200 अंक
परीक्षा की अवधि
3 घंटे (180 मिनट)
प्रश्नों का स्तर
स्नातक डिग्री स्तर (Graduate Level)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक
RAS Pre Syllabus 2026

RAS Exam Pattern 2026

RAS Pre Exam  200 अंकों का एक ही  Objective Type का प्रश्न-पत्र होता है।

  1. कुल 150 Question पूछे जाएंगे और सभी Question का मार्क्स समान होंगे । प्रत्येक सही उत्तर पर  1.33 अंक मिलेंगे 
  2. Exam मे Negative Marking है प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंकों का 1/3 भाग काटा जाएगा।
  3. RAS Pre Exam मे जो पास होगा वो ही RAS Mains  के लिए Qualified होगा । Final Merit मे RAS Pre के अंकों को जोड़ा नहीं जाएगा 

RAS Pre New Syllabus 2026: विस्तृत पाठ्यक्रम (Topic-wise)

1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत

  • राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल: पुरापाषाण काल से लेकर ताम्रपाषाण काल तक और कांस्य युग
  • प्राचीन राजस्थान का समाज और संस्कृति
  • राजस्थान इतिहास के स्रोत: पुरातात्विक, अभिलेखीय, साहित्यिक और मुद्राशास्त्रीय
  • राजवंश: राजस्थान के मुख्य राजवंशों के प्रमुख शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ, केंद्रीय सत्ता के साथ सहयोग एवं प्रतिरोध, मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक एवं राजस्व व्यवस्था
  • आधुनिक राजस्थान: 18वीं-19वीं शताब्दी में राजनीतिक और सामाजिक स्थिति, 20वीं शताब्दी में किसान और आदिवासी आंदोलन, प्रजा मंडल आंदोलन और जन जागृति, राजस्थान का एकीकरण
  • स्थापत्य परंपराएँ: मंदिर, किले, महल, स्मारक, मानव निर्मित जलाशय, चित्रकला और हस्तशिल्प की विभिन्न शैलियाँ
  • प्रदर्शन कलाएँ: लोक नृत्य और नाटक, संगीत (शास्त्रीय और लोक) और वाद्ययंत्र
  • भाषा एवं साहित्य: राजस्थानी भाषा की बोलियाँ, राजस्थानी भाषा का साहित्य और लोक साहित्य
  • धार्मिक जीवन: राजस्थान में धार्मिक समुदाय, संत और संप्रदाय, राजस्थान के लोक देवता और धार्मिक प्रथाएँ
  • सामाजिक जीवन: मेले और त्यौहार, सामाजिक रीति-रिवाज और परंपराएँ, वेशभूषा और आभूषण
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

2. RAS Pre Syllabus 2026 : भारत का इतिहास

प्राचीनकाल एवं मध्यकाल:
  • भारत के सांस्कृतिक आधार: सिंधु और वैदिक युग, छठी शताब्दी ईसा पूर्व के धार्मिक विचार, आजीवक, बौद्ध और जैन धर्म
  • राजवंशों की उपलब्धियाँ: मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव और चोल
  • प्राचीन भारत में कला, स्थापत्य कला एवं वैज्ञानिक विकास
  • भारतीय ज्ञान एवं मूल्य व्यवस्था: वर्णाश्रम, पुरुषार्थ, संस्कार, दर्शन एवं शिक्षा व्यवस्था
  • सल्तनत काल: प्रमुख राजवंशों की उपलब्धियाँ, विजयनगर साम्राज्य की राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
  • मुगल काल: प्रशासन एवं विभिन्न नीतियां, मराठा
  • मध्यकाल में विकास: कला, वास्तुकला, साहित्य, चित्रकला और संगीत
  • धार्मिक आंदोलन: भक्ति एवं सूफी आंदोलन का योगदान
आधुनिक काल (प्रारम्भिक 19वीं शताब्दी से 2000 तक):
  • ब्रिटिश साम्राज्यवाद और प्रतिरोध: 1857 का विद्रोह, मराठा, मैसूर, सिख
  • ब्रिटिश नीतियाँ: राजनीतिक, आर्थिक और प्रशासनिक नीतियाँ
  • राष्ट्रवाद: राष्ट्रवाद का उदय, सामाजिक-धार्मिक आंदोलन
  • स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: विकास, चरण, प्रमुख घटनाएँ, क्रांतिकारी और क्षेत्रीय आंदोलन, स्वतंत्रता और विभाजन की ओर
  • स्वातंत्रोत्तर राष्ट्र निर्माण (2000 तक): राज्य पुनर्गठन, नेहरू युग में सांस्थानिक निर्माण, योजना एवं आर्थिक सुधार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास

3. RAS Geography Syllabus 2026 : विश्व एवं भारत का भूगोल & राजस्थान का भूगोल

विश्व का भूगोल:

  • भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मैदान एवं मरूस्थल
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • कृषि: प्रकार, वितरण तथा प्रमुख फसलें
  • प्रमुख औद्योगिक प्रदेश तथा प्रमुख उद्योग
  • परिवहन तन्त्र
  • पर्यावरणीय मुद्दे: मरूस्थलीकरण, वनोन्मूलन, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन अवक्षय

भारत का भूगोल:

  • भौतिक विभाग
  • जलवायु
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • सिंचाई
  • कृषि: प्रमुख फसलें
  • खनिज: धात्विक और अधात्विक
  • प्रमुख औद्योगिक प्रदेश तथा प्रमुख उद्योग

राजस्थान का भूगोल:

  • अवस्थिति, विस्तार तथा भौतिक विभाग
  • नदियाँ एवं झीलें
  • जलवायु की विशेषताएं
  • प्राकृतिक वनस्पति, जैव विविधता तथा संरक्षण
  • मृदा, कृषि, पशुधन, सिंचाई
  • जनसंख्या: वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात
  • नगरीकरण, जनजातियाँ
  • खनिज: धात्विक एवं अधात्विक
  • पर्यटन

4. RAS PRE SYLLABUS 2026 : भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन

  • संविधान: निर्माण, उद्देशिका, नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य की नीति के निदेशक तत्व, मौलिक कर्तव्य
  • संघीय सरकार: कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका
  • संबंध एवं प्रावधान: संघ राज्य संबंध, आपातकालीन प्रावधान
  • स्थानीय सरकार: शहरी और ग्रामीण
  • आयोग एवं निकाय: निर्वाचन आयोग, UPSC, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नीति आयोग
  • लोक नीति एवं प्रशासन: लोक नीति, नागरिक चार्टर, सामाजिक अंकेक्षण, शिकायत निवारण प्रणाली
  • सतर्कता एवं सूचना: लोकपाल, CVC, CIC
Join Our Community
WhatsApp
Telegram
YouTube

5. RAS Pre Syllabus : राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • आयोग एवं बोर्ड: RPSC, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य महिला आयोग, राजस्व मंडल, लोकायुक्त
  • स्थानीय स्वशासन: पंचायती राज एवं नगर पालिकाओं का प्रशासन
  • राज्य कार्यपालिका एवं विधायिका: राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, राजस्थान विधान सभा
  • न्यायपालिका: राजस्थान उच्च न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालय, महाधिवक्ता
  • प्रशासन: मुख्य सचिव, राज्य सचिवालय, निदेशालय, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर/मजिस्ट्रेट, SP, SDO, तहसीलदार

6. RAS Pre New Syllabus : आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

  • मूलभूत अवधारणाएँ: आर्थिक संवृद्धि और विकास, पर्यावरण क्षरण, सतत् विकास
  • विकास के मापक: मानव विकास सूचकांक (HDI) और अन्य सूचकांक
  • नीति एवं वित्त: मौद्रिक एवं राजकोषीय नीति, नवीनतम बजट, संसाधन संग्रहण
  • राजकोषीय संघवाद: केन्द्र-राज्य वित्तीय संबंध, वित्त आयोग
  • कृषि: संस्थागत और तकनीकी पहलू, सुधार, चुनौतियां, सरकारी पहल
  • उद्योग: वृद्धि, स्वरूप, नीति, सुधार (उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण)
  • सेवा क्षेत्र: भूमिका, चुनौतियां, अवसर (ऊर्जा, परिवहन, संचार)
  • सामाजिक मुद्दे: कौशल विकास, रोजगार संवर्द्धन, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण

7. RAS Pre New Syllabus 2026 : राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था का वृहत् परिदृश्य और राज्य बजट
  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र: स्थिति, मुद्दे, सरकारी पहल
  • आधारभूत संरचना: ऊर्जा, परिवहन, संचार
  • ग्रामीण विकास: पंचायती राज और राज्य वित्त आयोग
  • मूलभूत सामाजिक सेवाएं: शिक्षा और स्वास्थ्य
  • कल्याणकारी योजनाएं: राजस्थान सरकार की मुख्य योजनाएं

8. RAS Pre Syllabus 2026 : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 

  • दैनिक जीवन में विज्ञान के मूलभूत तत्व
  • कम्प्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (भारत के विशेष संदर्भ में)
  • वंशागति एवं विभिन्नता, अनुवांशिक-अभियांत्रिकी, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो-प्रौद्योगिकी
  • मानव स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण, रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम
  • पर्यावरणीय व पारिस्थितिकीय परिवर्तन, प्रभाव मूल्यांकन
  • जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, संतत् विकास
  • राजस्थान के संदर्भ में: कृषि विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी, पशुपालन
  • सरकारी नीतियां: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यक्रम एवं नीतियां (राजस्थान व भारत)
  • योगदान: भारतीयों का योगदान, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण

9. RAS Pre Syllabus 2026 : तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

  • कथन एवं मान्यताएं, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष, कथन-कार्यवाही, विश्लेषणात्मक/विवेचनात्मक तर्कक्षमता
  • संख्या/अक्षर अनुक्रम, कूटवाचन (कोडिंग-डीकोडिंग), संबंधों से संबंधित समस्याएं, दिशा ज्ञान परीक्षण, तार्किक वेन आरेख, रैंकिंग एवं बैठक व्यवस्था, आकार और उनके उपविभाजन

10. RAS Pre Syllabus 2026 : 

  • अनुपात-समानुपात
  • साझा
  • लाभ एवं हानि
  • प्रतिशत
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • समतलीय चित्रों के परिमाप एवं क्षेत्र
  • आंकडों का विश्लेषण: सारणी, दण्ड-आरेख, रेखीय आलेख, पाई-चार्ट
  • माध्य (समांतर, गुणोत्तर एवं हरात्मक), माध्यिका एवं बहुलक
  • क्रमचय एवं संचय, प्रायिकता (सरल समस्याएं)

11. RAS Pre Syllabus 2026 : समसामयिक घटनाएँ एवं मुद्दे (राजस्थान के विशेष संदर्भ में)

  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, स्थान और प्रासंगिक समकालीन मुद्दे
  • कल्याण और विकास से संबंधित नई योजनाएँ, कार्यक्रम और पहल
  • प्रमुख आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम
  • खेल और क्रीड़ा से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएँ एवं उपलब्धियाँ
  • प्रमुख पुरस्कार, प्रकाशन और प्रतिष्ठित लेखक
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top